फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरह से हो सकती हैं एलएलबी-एलएलएम की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध एलएलबी-एलएलएम की परीक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से हो सकती हैं। कुलपति ने 10 सदस्यीय डिजिटल कमेटी बनाकर जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है। एक एप भी बनाया जा रहा है, जिसके जरिए छात्र-छात्राओं से पूछा जाएगा कि वह किस तरह से परीक्षा देना चाहते हैं।
विज्ञापन

सीसीएसयू में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं। एलएलएम में भी प्रथम और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से सभी विवि को कहा जा चुका है कि वे ऑफलाइन परीक्षाएं नहीं करा सकते हैं तो ऑनलाइन कराएं। कुछ विवि में एलएलबी की ऑनलाइन परीक्षाएं हो चुकी हैं। ऐसे में कुछ अभिभावक ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं, ऐसा नहीं किए जाने पर वे कोर्ट जाने की बात कर रहे हैं। रविवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने इसको लेकर बैठक की। जिसमें कहा गया कि पहले यह पता करें कि कितने छात्र-छात्राएं ऑनलाइन और कितने ऑफलाइन परीक्षा देना चाहते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन परीक्षा हर कोई नहीं दे सकता है, ऐसे में विवि ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से एक साथ एक ही समय में परीक्षा कराने पर भी विचार कर रहा है। एनटीए की तर्ज पर ऑनलाइन वाले छात्रों को ये विकल्प दिया जा सकता है कि वे अपने कंप्यूटर पर ऑनलाइन कैमरा ऑन करके बैठेंगे, तय समय में उनको पेपर ईमेल पर भेजा जाएगा, इसके बाद वे कैमरे के सामने कॉपी लिखकर उसे तय समय में स्कैन करके ईमेल पर भेजेंगे। इसके अलावा दूसरे विकल्प में विवि एप के जरिए ऑब्जेक्टिव परीक्षा करा सकता है। एलएलबी-एलएलएम के परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 30 हजार के करीब है। ऐसे में ऑनलाइन परीक्षा कराना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के सदस्य उन विवि में भी संपर्क करेंगे जहां पर ऑनलाइन परीक्षाएं हुई हैं। सीसीएसयू में छात्रों की अधिक संख्या होने के कारण यहां ये आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें