फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला थाने के सामने फंदे पर लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला थाने के सामने फंदे पर लटका मिला युवक
विज्ञापन

दौराला। दौराला थाने के सामने बंगला कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक फांसी के फंदे पर झूलता मिला। यह घटना रविवार रात 9 बजे की है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दौराला बृजेश कुमार ने बताया कि बंगला कॉलोनी निवासी रामधन दौराला शुगर मिल में कर्मचारी हैं। दो-तीन दिनों से वह परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा पवन घर पर अकेला था। रविवार शाम पड़ोसी किसी काम से रामधन के घर पहुंचे तो पवन का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जिसे देख लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। दौराला पुलिस मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें