फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी की मेरिट जारी, आज से दाखिले  

Sat, 11 Aug 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीसीएसयू से संबद्ध 94 लॉ कॉलेजों में एडमिशन को पहली मेरिट शुक्रवार को जारी हो गई। एडेड कॉलेजों में सबसे ज्यादा कटऑफ एनएएस कॉलेज में जनरल कैटेगिरी में 72.92 फीसदी रही है। मेरठ कॉलेज में कटऑफ 71.81 फीसदी है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में मेरिट काफी नीचे है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के एडमिशन हो जाएंगे। पहली मेरिट के एडमिशन शनिवार से 17 अगस्त तक चलेंगे।
विज्ञापन

मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में विवि के एडेड कॉलेजों की संख्या 66 है। इनमें से सिर्फ छह कॉलेजों मेरठ कॉलेज मेरठ, एनएएस कॉलेज मेरठ, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर और जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर में ही तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम है। इन कॉलेजों में एलएलबी की फीस जनरल कैटेगिरी में महज 887 रुपये है। एससी कैटेगिरी के छात्रों के लिए फीस महज 146 रुपये है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की बात करें तो वहां पर फीस 18 हजार रुपये से लेकर नोएडा के दो कॉलेजों में 50 हजार से एक लाख रुपये तक लिए जा रहे हैं। ऐसे में एडेड कॉलेजों में एलएलबी में एडमिशन को लेकर कटऑफ काफी ऊंची जा रही है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की बात करें तो मेरठ में दीवान कॉलेज को छोड़ दें तो किसी में भी मेरिट 60 तक नहीं पहुंची है। कई कॉलेजों में तो एलएलबी के तय मानकों 45 फीसदी से भी नीचे मेरिट आ रही है। ऐसे में सभी 92 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में छात्रों को एडमिशन मिल जाएंगे। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में शुक्रवार से ही एडमिशन शुरू हो गए हैं। पहले दिन 529 से ज्यादा एडमिशन हो गए हैं। मेरठ कॉलेज की विधि विभागाध्यक्ष डॉ. अंजली मित्तल ने बताया कि शनिवार से एडमिशन शुरू होकर 17 अगस्त तक होंगे। 

एडेड कॉलेजों में दस गुना से ज्यादा आवेदन 
मेरठ कॉलेज में 300 सीटों पर 3885 आवेदन किए गए हैं। एनएएस कॉलेज में 180 सीटों पर 3894 आवेदन किए गए हैं। एमएमएच कॉलेज में 420 सीटों पर 2848 आवेदन किए गए हैं। एनआरईसी कॉलेज खुर्जा में 120 सीटों पर 1233 आवेदन हुए हैं। डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में 320 सीटों पर 1021 आवेदन किए गए हैं। जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर में 60 सीटों पर 726 आवेदन किए गए हैं। 
विज्ञापन


कॉलेजों की कटऑफ
एडेड कॉलेज                        - जनरल    - ओबीसी    - एससी    - एसटी  
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज मेरठ           - 71.81 - 66.60 - 60.78 - 52.09 
एनएएस कॉलेज मेरठ        - 72.92 - 68.65 - 63.80 - 49.27 
एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद - 68.04- 61.00- 61.67- 49.27 
एनआरईसी कॉलेज खुर्जा  - 68.42 - 61.92 -  62.96 - 0.00 
डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर - 62.63 - 58.55 - 51.64- 0.00 
जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर -  66.00- 60.25- 59.84 - 0.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें