चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) कैंपस और कॉलेजों में एलएलएम में ओपन मेरिट से प्रवेश का बुधवार को अंतिम दिन रहा। वहीं एलएलबी में गुरुवार को प्रवेश की अंतिम तिथि है। एलएलएम और एलएलबी में 504 प्रवेश हुए।
एनएएस और मेरठ कॉलेज में एडमिशन ऑनलाइन हो रहे हैं, जबकि बाकी कॉलेजों में भौतिक रूप से जाकर एडमिशन लिया जा सकता है। मेरठ कॉलेज में एलएलबी 300 सीटों पर 209 और एनएएस कॉलेज में 180 सीटों पर 108 एडमिशन हो चुके हैं। ऐसे में एडेड कॉलेजों में अभी भी एडमिशन लेने का मौका है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें