फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पशुपालकों को पशुओं की देखभाल के बारे में जागरुक किया

विज्ञापन
दौराला। चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की ओर से बुधवार को समोली गांव में पशु चिकित्सा श
विज्ञापन
- समोली में चंबल फर्टिलाइजर्स ने लगा पशु चिकित्सा शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की ओर से बुधवार को दौराला ब्लॉक के समोली गांव में पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में किसानों को पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण और संतुलित पोषण के संबंध में जानकारी दी गई।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सक डॉ. महेश कुमार, कंपनी के एरिया मैनेजर संजय कुमार सिंह और सहायक प्रबंधक अभिषेक यादव ने पशुपालकों को पशुओं की देखभाल के बारे में जागरुक किया। डॉ. महेश कुमार ने पशुओं को मुंहपका-खुरपका और गलघोंटू जैसी बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पशुधन किसानों की आय का कृषि के साथ महत्वपूर्ण स्रोत है, इसलिए पशुओं की उचित देखभाल जरूरी है।
विज्ञापन

एरिया मैनेजर संजय कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी के बुवाई से कटाई तक कार्यक्रम के तहत विशेष पशु चिकित्सा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत परियोजना के 10 गांवों में शिविर लगाकर पशुधन के संतुलित पोषण और बीमारियों से बचाव के प्रति किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक प्रबंधक अभिषेक यादव ने संतुलित आहार के महत्व पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक तीन लीटर दूध उत्पादन पर पशु को करीब एक किलो अतिरिक्त दाना देना आवश्यक है। संतुलित आहार से पशु स्वस्थ रहता है और पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होती है। शिविर के आयोजन में सहायक राकेश कुमार, अरुण कुमार और सुमित कुमार ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें