मोदीलहर के बीच आए विधानसभा चुनाव के परिणाम में सहारनपुर की सात में चार सीटों पर भाजपा का कमल खिला। जबकि तीन सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी कब्जा जमाने में कामयाब हुए। बसपा का गढ़ माने जाने वाले सहारनपुर में पार्टी का सुपड़ा ही साफ हो गया। इस परिणाम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद को भी शिकस्त खानी पड़ी। पूर्व मंत्री डा. धर्म सिंह लगातार चौथी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।
शनिवार को सुबह आठ बजे जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस में मतों की गणना भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। शुरुआती दौर में आए रुझानों से ही भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त सामने आने लगी थी। काफी गहमागहमी के बीच आए परिणाम में भाजपा ने चार सीटों पर कब्जा जमाया। जबकि कांग्रेस दो और सपा एक सीट जीतने में कामयाब रही। बेहट में कांग्रेस के नरेश सैनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के हाजी मोहम्मद इकबाल को 22 हजार 389 मतों से शिकस्त दी। देवबंद में भाजपा के ब्रिजेश सिंह ने बसपा के माजिद अली को 29323 मतों से हराया। गंगोह में भाजपा के प्रदीप चौधरी कांग्रेस के नोमान मसूद को 38 हजार 31 मतों से हराने में कामयाब रहे। नकुड़ में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद चार हजार 57 मतों से भाजपा के डा. धर्म सिंह सैनी से चुनाव हार गए। दो बार से विधायक रहे बसपा के रविन्द्र मोल्हू भाजपा के देवेंद्र निम से 595 मतों से शिकस्त खा गए। देहात सीट पर कांग्रेस के मसूद अख्तर ने बसपा के जगपाल सिंह को 12 हजार 324 मतों से हरा दिया। शहर सीट पर सपा के संजय गर्ग ने निवर्तमान विधायक राजीव गुंबर को चार हजार 436 मतों से शिकस्त दी। इस परिणाम से सबसे बड़ा झटका बसपा को लगा है। पिछले दो चुनावों में सहारनपुर में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली बसपा का सुपड़ा ही साफ हो गया। चुनाव से ठीक पहले उसके विधायकों के पार्टी छोड़ने से उसका सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला फेल हो गया और मुस्लिम मतों को नहीं रिझा पाने के चलते उसका खाता यहां नहीं खुल पाया। परिणाम के बाद मतगणना स्थल पर ही विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए।
सहारनपुर जनपद
1. बेहट सीट
1. भाजपा- महावीर राणा--------------------71135
2. बसपा- हाजी इकबाल--------------------70813
3. कांग्रेस- नरेश सैनी----------------------96812 जीते
जीत का अंतर- 25677
2. नकुड़ सीट
1. भाजपा- डॉ. धर्म सिंह सैनी-----------94038 जीते
2. बसपा- नवीन चौधरी-----------------65091
3. कांग्रेस- इमरान मसूद----------------90170
जीत का अंतर-3868
3. सहारनपुर नगर सीट
1. भाजपा- राजीव गुंबर----------------122574
2. बसपा- मुकेश दीक्षित---------------17350
3. सपा- संजय गर्ग--------------------127210 जीते
जीत का अंतर-4636
4. सहारनपुर देहात सीट
1. भाजपा- मनोज चौधरी--------------------58451
2. बसपा- जगपाल सिंह--------------------74219
3. कांग्रेस- मसूद अख्तर--------------------87501 जीते
जीत का अंतर- 13282
5. देवबंद सीट
1. भाजपा- बृजेश सिंह-------------------101977 जीते
2. बसपा- माजिद अली-------------------72654
3. सपा- माविया अली--------------------55278
जीत का अंतर-29323
6. रामपुर मनिहारान सीट
1. भाजपा- देवेंद्र निम--------------------76465 जीते
2. बसपा- रविंद्र मोल्हू--------------------75870
3. कांग्रेस- विश्वदयाल छोटन ------------61787
जीत का अंतर- 595
7. गंगोह सीट
1. भाजपा- प्रदीप चौधरी--------------------99446 जीते
2. सपा- चौधरी इंद्रसेन--------------------47219
3. कांग्रेस- नोमान मसूद--------------------61418
जीत का अंतर- 38028