फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाल मेले में नन्हें वैज्ञानिकों ने मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
खरखौदा के स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए अतिथि (
विज्ञापन
स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में बाल मेले का आयोजन
विज्ञापन

विज्ञान के मॉडल और हस्तनिर्मित कलाकृतियों से दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया।छात्राओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए विज्ञान के विभिन्न मॉडल बनाए। इनके माध्यम से चिकित्सा आधारित परियोजनाएं प्रदर्शित कीं।
प्रदर्शनी में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार विजेता दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विज्ञान के मॉडलों और चिकित्सा संबंधी परियोजनाओं का अवलोकन किया। विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और प्रयोगों से प्रभावित होकर उनके प्रयासों की सराहना की। बेकार वस्तुओं से तैयार की गई सैकड़ों आकर्षक वस्तुओं ने भी आगंतुकों का ध्यान खींचा। छोटी छात्राओं द्वारा बनाए गए संदेशपरक चित्रों और कलाकृतियों की भी सराहना की गई।
विज्ञापन

बाल मेले में छात्राओं ने विभिन्न खाद्य पदार्थों और अन्य वस्तुओं के स्टॉल लगाए। विद्यालय की निर्धारित मुद्रा के माध्यम से खरीदारी और बिक्री कराई गई। झूलों की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रबंधक प्रबोध शास्त्री, रामकुमार शर्मा, मांगू सिंह त्यागी, गोपाल बंसल, राजकुमार त्यागी, धर्मवीर त्यागी, प्रधानाचार्य संगीता, काजल शर्मा, आयुषी त्यागी, नेहा पाल, शानू सिंह, पिंकी, तनु, पायल, स्वाति, रेखा सोनी और विवेक त्यागी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

बदलाव:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें