कोरोना कर्फ्यू में अब बंद रहेंगी शराब की दुकानें
मेरठ। कोरोना कर्फ्यू के दौरान अब शराब की दुकानें भी बंद होंगी। बाजारों की बंदी के बाद बुधवार को शराब की दुकानों के लिए भी आदेश जारी हो गया। आदेश आते ही उस पर अमल हो गया, जिस कारण बुधवार को शराब की कुछ दुकानें बंद कर दी गईं। इस आदेश से लाइसेंसधारकों की बेचैनी बढ़ गई।
उन्हें उम्मीद थी कि कोरोना कर्फ्यू के समय शराब की बिक्री अधिक होगी। हालांकि कुछ विक्रेताओं ने दुकानों पर गुपचुप तरीके से शराब की बिक्री की। बेगमपुल और कुछ अन्य जगहों पर इस तरह बिक्री होते हुए नजर आई। सहायक आबकारी आयुक्त आरिफ जमील ने कहा कि शासन की नई गाइडलाइन के तहत शराब की दुकानें बंद रहेंगी।