मवाना रोड पर सुबह 7 बजे से बेची जा रही शराब, वीडियो वायरल
- ठेके के सामने है हॉस्पिटल, 150 मीटर दूर एथलीट प्रतिपाल का आवास
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। मवाना रोड रजपुरा चौकी अंतर्गत देसी ठेके पर सुबह 7 बजे से शराब बिकनी शुरू हो जाती है। खुले में रास्ते पर शराब पीते लोगों से कॉलोनी के लोग परेशान है। बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय निवासी ने वीडियो बनाया। इसमें एक व्यक्ति ठेके के बराबर में रुपये देकर शराब लेने आया। वीडियो बनते देख ठेके का सेल्समैन वहां से भाग गया।
यहां है हॉस्पिटल, इंटरनेशनल पैरा एथलीट प्रति पाल का आवास
शिवलोक कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर जहां लोग सुबह से रात तक रास्ते, सड़क पर खुले में शराब पीते हैं वहां से 10 कदम की दूरी पर भाजपा नेता अजीत चौधरी का कार्यालय है, तो ठीक सामने सूर्य हॉस्पिटल है। वहीं, 150 मीटर की दूरी पर इंटरनेशनल पैरा एथलीट प्रति पाल का आवास भी है। इस संबंध में कॉलोनी के लोग चौकी इंचार्ज को शिकायत कर चुके हैं, परंतु कोई सुनवाई नहीं होती।
लोगों का आरोप है, रजपुरा चौकी की फैंटम यहां से गश्त करके चली जाती है परंतु खुले में शराब पीने वाले लोगों और ठेका संचालक के खिलाफ कुछ कार्रवाई नहीं करती। इस मामले में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया वायरल वीडियो संज्ञान में है, गंगानगर थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है।
-