फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब ने मनाई लोहड़ी

विज्ञापन
लोहड़ी के कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।
विज्ञापन
मेरठ। चिटियां कलाईयां वे, ओ बेबी मेरी चिटियां कलाईयां वे... चिटियां कलाईयां वे ओ बेबी मेरी टिवस्ट कलाईयां वे। हो गई तेरी बल्ले बल्ले, हो जाएगी बल्ले बल्ले। हाय नी हाय नखरा तेरा नी हाईरेटेड गबरू नू मारे.. पंजाबी गीतों पर डांस की इस मस्ती का आनंद लायंस क्लब के सदस्यों ने उठाया। मौका था लॉयंस क्लब मेरठ भवानी द्वारा नववर्ष 2020 और लोहड़ी मिलन समारोह का। आयोजन बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज माल रोड में हुआ। समारोह में क्लब सदस्यों ने परिवार सहित पंजाबी पॉप म्यूजिक और डीजे बीट्स पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन

सशुभारंभ पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सुनील वाधवा व पंकज जौली ने किया। क्लब के अध्यक्ष तरुण मेहरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सदस्यों ने बॉलीवुड गीतों पर डांस किया। गले मिलकर एक दूसरे को नववर्ष 2020 और लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। बोनफायर कर लोहड़ी मनाई गई। क्लब सदस्यों व पदाधिकारियों ने परिवार सहित ढोल पर भांगड़ा किया। पहले फास्टबीट संगीत और डीजे पर फिल्मी गीतों पर डांस हुआ। बाद में सभी मिलकर पंजाबी ढोल पर खूब झूमे। मस्ती, मनोरंजन के साथ आयोजन में सामाजिक संदेश दिए गए। सभी ने मिलकर तंबोला और सरप्राइजिंग गेम्स भी खेले। अंत में सभी सदस्यों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घर घर को खुशहाल बनाओ की शपथ ली। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए सदस्यों ने वृक्ष लगाओ, जल व बिजली बचाओ, स्वच्छता अभियान में साथ निभाओ क ा नारा लगाया। इस दौरान विकास गांधी, संयम गुप्ता, अध्यक्ष तरुण मेहरा, सचिव लविंद्र भूषण शर्मा, सतीश सज्जनहार, मधु शर्मा, संजीव डुडेजा, अशोक चावला, दीपक अरोड़ा, अरोमा मेहरा, शुभम, अमित गुप्ता, आशीष अग्रवाल, आशीष रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें