मेरठ। बागपत रोड रेलवे रोड लिंक मार्ग जन आंदोलन समिति ने 30 सितंबर को प्रस्तावित विशाल जन आंदोलन के लिए रविवार से काॅलोनियों में संपर्क अभियान शुरू कर दिया। पहले दिन सुबह दशमेश नगर, कमला नगर और आनंद हाइट्स कॉलोनी की संयुक्त बैठक दशमेश नगर शिव मंदिर में की गई। इसके बाद घरों में जाकर संपर्क भी किया गया।
तीनों कॉलोनियों के लोगों ने कहा कि वे आंदोलन के लिए हर तरह से तैयार हैं। पंडित जनार्दन तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण अभी तक सड़क बागपत रोड पर नहीं खुल सकी है। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद अस्पताल की ओर से भी ध्वस्तीकरण नहीं किया जा रहा। वहीं, डॉ. विनोद अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल के बराबर वाले प्लॉट से भी महज झरोखे खोले गए हैं। मुआवजा देकर इस मार्ग से रास्ता अभी तक नहीं निकाला गया।
बैठक में अजय जैन, राजीव मल्होत्रा, भूषण गोयल, अभिषेक जैन, दिनेश, चंद्रमोहन, मोहन आदि उपस्थित रहे। प्रचार मंत्री गौरव सिंह ने बताया कि इसी क्रम में सोमवार को मधुबन कॉलोनी और शंभू नगर की संयुक्त बैठक मधुबन कॉलोनी के मंदिर में होगी।