फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्युत लाइन चालू होने से खंभे पर काम कर रहा लाइनमैन झुलसा, आईसीयू में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिना सूचना लाइन चालू किए जाने का आरोप, मछरी गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। थाना क्षेत्र के मछरी गांव में रविवार सुबह विद्युत लाइन पर काम कर रहा लाइनमैन अचानक करंट की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है।
सरधना थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी शोएब अंसारी पुत्र अनीश कपसाड़ बिजलीघर पर लाइनमैन के पद पर तैनात है। रविवार सुबह वह मछरी गांव में विद्युत खंभे पर चढ़कर लाइन पर काम कर रहा था। बताया गया कि जिस लाइन पर वह कार्य कर रहा था, वह कपसाड़ फीडर से जुड़ी है। आरोप है कि काम के दौरान बिना सूचना दिए अचानक विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। इससे शोएब करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायल लाइनमैन को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण बिना सूचना और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के विद्युत लाइन चालू किया जाना बताया जा रहा है। मामले में विभागीय स्तर पर जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें