फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं तो लाइनमैन यूनियन करेगी हड़ताल

विज्ञापन
सरधना। गंगनहर बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन यूनियन ने गोली की घटना को लेकर बैठक कर ज्ञापन दिया। संग
विज्ञापन
छुर गांव में लाइनमैन को गोली मारने का मामला, एक्सईएन से मिले कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के छुर गांव में संविदा लाइनमैन पर जानलेवा हमले की घटना को लेकर बिजलीकर्मियों में जबरदस्त आक्रोश है। सोमवार को निविदा–संविदा कर्मचारी सेवा समिति के तत्वावधान में गंगनहर बिजलीघर पर बिजलीकर्मियों की बैठक हुई। इसमें सभी ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। बैठक करने के बाद कर्मचारी सरधना स्थित बिजली कार्यालय पर पहुंचे। यहां वह एक्सईएन दुर्गेश कुमार जायसवाल से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि यदि तीन दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मेरठ जिले के सभी संविदा बिजलीकर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे।
रविवार दोपहर छुर गांव में तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में गांव अलीपुर निवासी संविदा लाइनमैन राजेश पाल को आरोपियों ने गोली मार दी थी। गोली उसके हाथ और कूल्हे में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से गुस्साए संविदा बिजलीकर्मियों ने सोमवार को फिर गंगनहर बिजलीघर पर बैठक की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि तीन दिन में कार्रवाई न होने पर वह जिलेभर में कार्य का बहिष्कार करेंगे।
इस दौरान समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अमित खारी, विनोद कुमार, प्रभात कुमार समेत कई संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें