फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सदर, आबूलेन, बेगमपुल बाजार की बत्ती गुल, व्यापारियों में आक्रोश

विज्ञापन
दीपावली पर आबूलेन बाजार सजाने को लेकर आबूलेन व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने की बैठक
विज्ञापन
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में शनिवार को बिजली आपूर्ति दिन में घंटों बाधित रही। शहर में बिजली अनापूर्ति की सर्वाधिक समस्या सदर, आबूलेन, बेगमपुल के साथ आसपास के बाजारों के व्यापारियों ने झेली। बिजली नहीं होने से प्रभावित हो रहे व्यापार को लेकर व्यापारियों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

सदर बाजार के व्यापारी नेता सुनील दुआ ने बताया कि बाजार में सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, जो कि दोपहर बाद ही सुचारू हुई। बेगमपुल, आबूलेन, सदर बाजार इलाकों के व्यापारियों, क्षेत्रवासियों का कहना है कि मरम्मत कार्यों के नाम पर रोजाना बिजली की घंटों कटौती की जा रही है। शाम को बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से परेशानियां हो रही है। त्योहार के समय पर बिजली न होने के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। शाम को बिजली गुल होने पर अंधेरे के चलते दुकानदारों को जल्दी दुकानें, शोरूम बंद करके जाने को मजबूर होना पड़ता है। बिजली संकट के कारण व्यापार प्रभावित होने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। शनिवार शाम चार बजे तक बिजली न होने के कारण व्यापारियों के शोरूम, दुकानों में इनवर्टर भी बंद हो गए थे। इससे समस्या और अधिक बढ़ गई। बिजली संकट को लेकर अधिकारियों से बात की तो आश्वासन मिला। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में बाजारों में बिजली संकट रहा तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें