फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज बारिश के साथ तीन मकानों पर गिरी बिजली

विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से शिवकुमार त्यागी के मकान की दीवार में आई दरारें।
विज्ञापन
- बिजली के उपकरण फुंके, छत व दीवारों में आई दरारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। माछरा गांव में शुक्रवार की दोपहर अचानक बदले मौसम के मिजाज और तेज बारिश के बीच क्षेत्र में बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ। अचानक एक के बाद एक तीन अलग-अलग मकानों पर बिजली गिरी। इस प्राकृतिक आपदा से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं तीनों परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। साथ ही राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
शुक्रवार को दोपहर के समय माछरा गांव में आई तेज बारिश के साथ जोरदार कड़क के साथ शिवकुमार त्यागी उर्फ भोले के मकान की छत पर बिजली आ गिरी, जिससे मकान की दीवारों में दरारें आ गईं। अभी ग्रामीण इस घटना से कुछ समझ पाते कि बिजली का दूसरा झटका टीटू त्यागी के घर लगा। उनके मकान पर बिजली गिरते ही घर की पक्की दीवारों में चौड़ी दरारें आ गई, जिससे मकान के ढांचे को काफी नुकसान हुआ। वहीं तीसरी घटना सुंदर त्यागी के घर पर घटी, जिसमें मकान पर गिरी बिजली के कारण घर की विद्युत वायरिंग जल गई और घर में रखे सभी इलेक्ट्रॉनिक व बिजली उपकरण फुंक गए। सुंदर त्यागी के बताया कि इस घटना में हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान यतेंद्र शर्मा ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गिरने से किसान बेहोश, परिजन घबराए
बहसूमा। क्षेत्र के गांव रहावती में शुक्रवार सुबह बिजली गिरने से 37 वर्षीय प्रिंस बेहोश हो गया। परिजन उसे गांव में ही निजी चिकित्सक के पास ले गए। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। गांव निवासी समरपाल का पुत्र किसान प्रिंस शुक्रवार सुबह करीब 9:40 बजे पशुओं के लिए चारा काटने के बाद वह मशीन के आसपास जमा चारे को झाड़ू से साफ कर रहा था। इसी दौरान आसमान में काले बादल छाए हुए थे। अचानक तेज आवाज में बिजली कड़कने के साथ ही प्रिंस बेहोश हो गया। घटना से परिजन घबरा गए। उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। बाद में उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया।

आकाशीय बिजली गिरने से शिवकुमार त्यागी के मकान की दीवार में आई दरारें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें