मेरठ। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने शुक्रवार को कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन के पास अमीनगर भूड़बराल क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। मेडा के प्रवर्तन अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि परतापुर क्षेत्र में बृजपाल त्यागी और दिनेश कुमार शर्मा की ओर से 15 हजार वर्गमीटर भूमि पर बिना मानचित्र अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। शुक्रवार सुबह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कॉलोनी के अंदर बनी सड़कें, भूखंडों की बाउंड्रीवाल और अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया। ब्यूरो