फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली गिरने से सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..लालकुर्ती स्थित मेथोडिस्ट चर्च में आकाशीय बिजली गिरने से लगी आग पहुंची पुलिस व फ
विज्ञापन
मेरठ। कैंट स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के स्टोर में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की जांच में पता चला कि खराब मौसम में बिजली गिरने के कारण यह आग लगी थी। इस घटना से स्टोर में रखा बिजली का सामान और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में स्थित यह सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च काफी पुराना है। दोपहर करीब तीन बजे बिजली गिरने से चर्च के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें देख गार्ड रोहित कुमार ने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।

जिस स्टोर में आग लगी थी उसमें बिजली का सामान और अन्य वस्तुएं रखी थीं जो पूरी तरह से नष्ट हो गईं। आग से हुए कुल नुकसान के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लालकुर्ती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने में थोड़ी देरी हुई क्योंकि पहले कुछ लोगों ने आग बुझाने का स्वयं प्रयास किया था। सीएफओ सुरेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि आग बिजली गिरने से लगी थी और इसे समय रहते बुझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें