फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एलआईजी-ईडब्लूएस के प्लॉट पंजीकरण की तिथि एक सप्ताह बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडा (मेरठ विकास प्राधिकरण) ने अपनी सभी योजनाओं में प्लॉट निकाले हुए हैं। अल्प आय वर्ग (एलआईजी) के साथ ही दुर्बल आय वर्ग (ईडब्लूएस) के लिए निकाले गए 568 प्लॉट के लिए बंपर रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। अभी तक 16 नवंबर तक पंजीकरण होने थे, जिनकी तिथि एक सप्ताह बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

गंगानगर लोहिया नगर, वेदव्यासपुरी, सैनिक विहार, श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम, पांडव नगर, मेजर ध्यानचंद नगर और शताब्दीनगर में 80 हेक्टेयर जमीन में 1343 प्लॉट निकाले हैं। 1987 में जब ये विकास योजनाएं तैयार की जा रही थी तब उस समय के भू उपयोग के अंतर्गत चारागाह की भूमि, टेलीफोन एक्सचेंज की भूमि, पोस्ट ऑफिस की भूमि आदि के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। मौजूदा समय में इनकी आवश्यकता नहीं है जिस कारण इस जमीन पर प्लॉट निकाले गए हैं।
उधर, दूसरी ओर पंजीकरण कराने के लिए आय प्रमाण-पत्र बनवाने को तहसील में भीड़ उमड़ रही थी। काफी बैकलॉग होने के कारण प्रमाणपत्र में दस से पंद्रह दिन तक का समय लग रहा है। अब मेडा ने आवेदन के लिए इस बाध्यता को दूर कर दिया है। ऐसे में अब फार्म-16 अथवा इनकम टैक्स रिटर्न के दस्तावेज के जरिए आवेदन कर सकते हैं और आवंटन होने के बाद आय प्रमाणपत्र जमा करना होगा। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि 16 नवंबर तक अभी आवेदन की तिथि है, जिसे एक सप्ताह बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं। एलआईजी व ईडब्लूएस प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन में आय प्रमाण-पत्र की समस्या आ रही थी। ऐसे में फार्म-16 अथवा इनकम टैक्स रिटर्न के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवंटन के बाद आय प्रमाण-पत्र जमा कराने की छूट लोगों को दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें