फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट के बहाने ले गए जंगल में, तीन युवकों ने की दरिंदगी

Thu, 30 Nov 2017 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
महिला के साथ गैंगरेप
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तीन लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने एक महिला को गांव के जंगल में ले जाकर उससे गैंगरेप किया। महिला के अचेत होने पर आरोपी फरार हो गए। मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने पर पुलिस ने पीड़िता को तुरंत मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार

थाना ककरौली क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार दोपहर मीरापुर में एक डॉक्टर से दवाई लेने आई थी। दवाई लेने के बाद दोपहर करीब तीन बजे महिला गांव आने के लिए बस की इंतजार में स्टैंड पर खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान दो बाइक पर तीन युवक आए और उसको गांव ले जाने के बहाने महिला को एक बाइक पर बैठा लिया। महिला विश्वास कर बाइक पर बैठ गई। तीनों युवक बस स्टैंड से थाने की ओर आते समय अचानक एक पेट्रोल पंप के पीछे के रास्ते पर गांव के जंगल में पहुंच गए। महिला को शक हुआ तो युवकों से उसे डरा-धमका कर चुप कर दिया। आरोप है कि युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर उससे गैंगरेप किया। महिला बेहोश हो गई तो तीनों आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। कुछ देर बाद महिला को होश आया तो उसने गांव में अपनी एक परिचित महिला को फोन कर बुलाया। बाद में गांव से आई महिला और एक ग्रामीण पीड़िता को मीरापुर थाने लेकर आए। पीड़िता की ओर से घटना की तहरीर दी गई। पीड़िता ने तीनों आरोपियों को नामजद किया है। आरोपी गांव चौरावाला के बताए गए हैं। मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने पर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर मीरापुर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। आरोपियों की तलाश में छापे की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें