फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकान पर सामन लेने जा रहे युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव कक्केपुर में दुकान पर सामान लेने जा रहे सागर पुत्र सतपाल पर आरोपी ईशू, राहुल, दीपक, कालू व राजू ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद युवक की पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव कक्केपुर निवासी सतपाल ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम उसका बेटा सागर गांव में दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा है। इसी बीच आरोपियों ने रास्ते में रोककर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द बोले। जब उसके बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बलकटी से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें