आर्मी के 11 बड़े अफसर बृहस्पतिवार को सीसीएसयू के छात्र बन गए। लेफ्टिनेंट जनरल से लेकर मेजर जनरल और कर्नल रैंक के अफसर क्लास में यस सर कहेंगे।
इनमें तीन लेफ्टिनेंट जनरल और चार मेजर जनरल मेरठ कॉलेज के डिफेंस स्टडी डिपार्टमेंट से कोर्स वर्क करेंगे। सेंट्रल कमांड के कमांडर से लेकर एमजे ऑर्डिनेंस और एनएसजी के आईजी तक शोध करने के लिए सीसीएसयू के विद्यार्थी बने हैं। छह माह के प्री पीएचडी कोर्स में प्रवेश लेने वाले इन अफसरों का कोर्स वर्क दो अप्रैल से शुरू होगा। दरअसल डिफेंस स्टडी में पीएचडी करने के लिए आर्मी अफसरों का रुझान बढ़ रहा है। सीसीएसयू में 62 आर्मी अफसरों ने पीएचडी के लिए आवेदन किया था। एंट्रेंस के मामले में कर्नल रैंक से लेकर ऊपर तक के अफसर अवमुक्त श्रेणी में आते हैं। विवि ने डिफेंस स्टडी में प्री पीएचडी कोर्स में प्रवेश के लिए 24 आवेदकों की लिस्ट जारी की थी। इनमें 12 आर्मी अफसर शामिल हैं। बृहस्पतिवार को इनकी प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई।
कोर्स समन्वयक डॉ. संजय कुमार के मुताबिक तीन लेफ्टिनेंट जनरल, चार मेजर जनरल और एक ब्रिगेडियर समेत 11 आवेदक हैं। कोर्स वर्क में एक पेपर रिसर्च मेथोडोलॉजी और दूसरा विषय से संबंधित होगा। दोनों पेपर पास करने के बाद आरडीसी बैठक में सुपरवाइजर और टॉपिक एलॉट होगा। कोर्स वर्क में 75 प्रतिशत हाजिरी जरूरी है।
ये अफसर करेंगे पीएचडी
आर्मी अधिकारी तैनाती
लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कुमार कोहली महानिदेशक सिग्नल कोर के पद से हाल में रिटायर
लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र रामाराव निमो मास्टर जनरल ऑर्डिनेंस, दिल्ली
लेफ्टिनेंट जनरल राजन रविंद्रन आर्मी कमांडर सेंट्रल कमांड
मेजर जनरल अनिल शुक्ला भोपाल एसएसबी के चेयरमैन
मेजर जनरल अश्विनी शर्मा ईएमई
मेजर जनरल बिपिन बख्शी एनएसजी आईजी, मानेसर, हरियाणा
ओम प्रकाश गूलिया निदेशक आर्मी हेडक्वार्टर दिल्ली