फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग आकर PM मोदी को लिखा पत्र... छात्रा ने की सुरक्षा की मांग

Thu, 21 Sep 2017 12:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की मांग की। दरअसल एक छात्रा काफी दिनों से दहशत में जी रही हैं। छात्रा का आरोप है कि उसके ही गांव का एक युवक उससे छेड़छाड़ करता है और काफी दिनों से तंग कर रहा है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि इस मामले में थाने में भी तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रा का कहना है कि मोदी जी मेरी मदद करें और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


वहीं बुधवार को इस मामले में एसपी सिटी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि छेड़छाड़ का मामला है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही गांव के रहने वाले हैं। जब एसपी से पूछा गया कि एक महीने पुराना मामला है तो उन्होंने कहा कि इस मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से भी आरोप लगाए गए है इसलिए मामले में थोड़ा ढीले हुआ। आगे उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

पढ़ें : पिता की जान बचाने के लिए बच्ची ने लिखा PM मोदी को पत्र
विज्ञापन

ये था मामला

मुजफ्फरनगर एसपी सिटी
छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा शिकायत करने कोतवाली गई थी, जहां वह बेहोश हो गई थी। इससे घंटों तक कोतवाली में हंगामा हुआ था। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया था। बाद में पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी थी।

गांव निवासी छात्रा शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि गांव का ही अब्दुल्ला उसके साथ छेड़छाड़ करता है। छात्रा टेंपू से होकर कॉलेज आ रही थी। इसी दौरान आरोपी अब्दुल्ला ने उसको टेंपू से खींचकर उठाने का प्रयास किया था। इसकी पीड़िता की मां की ओर से सुजडू पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपी पक्ष ने एसपी सिटी से मिलकर छात्रा पर ही आरोप लगाए, जिसके चलते पुलिस छात्रा के परिजनों को उठा लाई थी। इस बीच छात्रा भी अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और आपबीती सुनाई थी। छेड़छाड़ से तंग छात्रा घबराकर कोतवाली में ही आपबीती सुनाते हुए बेहोश हो गई थी। आनन-फानन में पुलिस ने छात्रा को उपचार को दिलाया था। छात्रा की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने कहा था कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उस दौरान पुलिस ने यह भी कहा था कि मनचलों के खिलाफ अभियान छेड़ा जाएगा। अब छात्रा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पीएम मोदी से कर रही हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें