फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा महादेव से सरधना चर्च तक सिटी बस चलाने की मांग, सांसद को सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरा महादेव से सरधना चर्च तक सिटी बस चलाने की मांग, सांसद को सौंपा पत्र
विज्ञापन

रोहटा। क्षेत्र के ग्रामीणों ने सरधना चर्च से बागपत के पुरा महादेव तक परिवहन निगम की बसें चलाने की मांग की है। क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा बागपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह को दिए पत्र में बागपत के बालैनी से सरधना के चर्च तक रोडवेज बसें चलाए जाने की मांग करते हुए कहा कि दोनों पर्यटन स्थल बसें चलने से एक ही सर्किट से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

रासना निवासी समाजसेवी रामदत्त त्यागी व अन्य ग्रामीणों ने बागपत कार्यालय पर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों की ओर से सांसद को दिए गए पत्र में मांग की कि बागपत के कस्बा बालैनी से लेकर पुरा महादेव चिंदौडी, डालमपुर, कल्याणपुर, रासना आदि गांवों से होते हुए सरधना के देवी मंदिर से लेकर चर्च तक रोडवेज की छोटी बसें चलाई जाएं। बताया कि दो जिलों को जोड़ने वाले इस लिंक मार्ग पर बागपत व मेरठ जिले के कई गांव पड़ते हैं। जिनमें कोई सीधी बस सुविधा नहीं है। इन दोनों प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर आने-जाने के लिए ग्रामीणों को सीधी बस सुविधा मिल जाएगी। इस मौके पर विनोद प्रधान, पवन शर्मा, प्रमोद त्यागी, बृजभूषण, बाबूराम, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें