संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। संपत्ति के बंटवारे को लेकर रोहटा गांव में चल रहे विवाद में रविवार देर रात छोटे भाई ने बड़े भाई शेखर पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। फावड़ा सीने में लगने से वह लहूलुहान हो गया। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
रोहटा निवासी जोनी के अनुसार, उसके छोटे भाई शेखर का माता-पिता और छोटे भाई के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार देर रात इसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान छोटे भाई ने शेखर पर फावड़े से हमला कर दिया। फावड़ा शेखर के सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद शेखर किसी तरह घर से निकलकर अपनी जान बचाकर भागा और फोन पर बड़े भाई जोनी को जानकारी दी।
जोनी ने मामले में माता-पिता और छोटे भाई को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।