फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से विवाह करने के लिये पत्नी पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति मोनू। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
जानीखुर्द(मेरठ)। जखेड़ा गांव में तीन दिन पहले महिला पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि पति ने प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी को जान से मारने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जखेड़ा निवासी लीलू की बेटी का विवाह सात साल पहले गांव मोरटा जिला गाजियाबाद निवासी मोनू से हुआ था। ललिता एक माह से मायके जखेड़ा आई हुई है। शनिवार सुबह वह घूमने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों को तलाश करने के दौरान महिला एक खेत में गंभीर रूप से घायल बेहोश मिली थी। परिजनों ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मंगलवार को ललिता के पति मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में बताया कि उसने ही ललिता की हत्या करने का प्रयास किया था। मोनू ने बताया कि उसका अपने भाई की ससुराल में एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन ललिता विरोध कर रही थी। इसके चलते उसने ललिता को जान से मारने का प्लान बनाया। एक माह पहले उसने फर्जी आईडी पर सिम खरीदा था। किसी को शक न हो इसलिए ललिता को भी उसके घर भेज दिया। तीन दिन पहले उसने अपने मोबाइल का सिम निकालकर घर पर रख दिया और दूसरा सिम मोबाइल में डाल लिया। इसके बाद वह सुबह चार बजे जखेड़ा आ गया। उसने ललिता को फोन कर जंगल में बुला लिया। ललिता के आते ही उसने ईट से चेहरे पर वार करने शुरू कर दिए। ललिता को मरा जानकर उसके ऊपर घास डाल दी और भाग गया। पुलिस ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें