बिजनौर मर्डर: बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा की मृतक सोमी का फाइल फोटो। जिसे नौकरी के लालच में मारा ?
- फोटो : BIJNOR
नौकरी के लालच में छोटे भाई की पत्नी की हत्या
बिजनौर। मृतक आश्रित कोटे में अपने बेटे की नौकरी लगवाने के लालच में छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर धारदार हथियार और रॉड से हमला किया गया। महिला की बहन ने आरोपी जेठ सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह वारदात मंगलवार दोपहर शहर के काजीपाड़ा में हुई। यहां रहने वाली सोमी (30 वर्षीय) का शव घर में कुर्सी पर पड़ा मिला। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वॉड से भी छानबीन कराई। सोमी की बहन गीता ने पुलिस को बताया कि सोमी का पति प्रमोद पीसीएफ (यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन) में नौकरी करता था। प्रमोद की हादसे में पांच साल पूर्व मौत हो गई थी। मृतक आश्रित कोटे में पवन अपने बेटे की नौकरी लगवाना चाहता था, जबकि सोमी विरोध करती थी। गीता ने पवन, उसकी पत्नी गुड्डी, बेटे सुमित और पवन की बेटी के खिलाफ तहरीर दी। सीओ सिटी कुलदीप त्यागी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, मामले की जांच की जा रही हैै।
बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा में महिला की हत्या के बाद डॉग स्क्वायड से जांच करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा में महिला की हत्या के बाद पूछताछ करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR