फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडंबर दूर करने के लिए मिलकर करें प्रयास : विजय प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। स्त्री आर्य समाज सदर की ओर से आयोजित श्रावणी उपाकर्म वेद प्रचार समारोह का समापन हो गया। आचार्य रणवीर शास्त्री और पंडित जगदीश वाचस्पति के ब्रह्मत्व में यज्ञ हुआ। पंडित अजय आर्य ने मधुर भजनों से आर्यजनों को मंत्रमुग्ध किया। आर्य समाज सदर के संरक्षक कवि विजय प्रेमी ने सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर समाज में फैले पाखंड को दूर करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

आचार्य रणवीर शास्त्री ने ऋग्वेद के मंत्रों की सरल व्याख्या की। उन्होंने बताया कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के बिना संसार रूपी यज्ञ सिद्ध नहीं हो सकता। परमात्मा सभी की बुद्धि और कर्मों को जानता है। उनमें व्यापक रूप से विद्यमान है। समारोह में डॉ. सुशीला सिंह, मधु गुप्ता, अपर्णा अग्रवाल, मणि गर्ग, विभा गुप्ता, अजीता राजवंशी, उषा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें