फलावदा स्थित सीएचसी परिसर के मैदान में हुआ सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में समाज से अपनी संस्कृति एवं संस्कार अपनाने का आह्नान किया।
सीएचसी परिसर स्थित मैदान में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम हवन पूजन से आरंभ हुआ। वक्ताओं ने हिंदू संस्कृति संस्कार और भारत के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी रूपेश प्रकाश महाराज पीठाधीश्वर श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम हरिद्वार व धर्मेंद्र भारत प्रांत प्रमुख धर्म जागरण ने भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
वक्ताओं ने कहा कि हिंदू धर्म ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सबसे बड़ा हिस्सा है। हम जातिवाद को भूलकर संगठित रहें। हम सब मिलकर छुआछूत जातिवाद को खत्म कर यह संकल्प लेकर जाएं कि हम सभी जातिवाद को भूलकर अपने धर्म के प्रति हिंदुत्व की भावना के लिए संगठित रहेंगे।
संचालन प्रदीप बिश्नोई ने किया। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथियों को पटका पहनाते हुए प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट करते हुए सम्मानित किया।
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांतीय प्रमुख सत्येंद्र कुमार उर्फ नीटू त्यागी, चेयरमैन अशोक कुमार सैनी, खंड के संघ सहसंचालक यशपाल बिश्नोई, विवेक कुमार सैनी, धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख राजकुमार पालीवाल, भास्कर अग्रवाल, कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, विजय बिश्नोई, मोनू देवापाल, आचार्य बृजमोहन बिश्नोई, अजय शर्मा, नरेंद्र खटीक आदि मौजूद रहे।
हिंदू सम्मेलन में उपस्थित लोग। (फलावदा)