फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर में सड़क किनारे खेत में दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। तेंदुए की हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। फलावदा के बाद अब हस्तिनापुर क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार की देर रात गणेशपुर से हस्तिनापुर जाने वाले मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खेत में तेंदुआ जाता हुआ नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बताया गया कि बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे कार से गुजर रहे कुछ युवकों की नजर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर के पास घूम रहे तेंदुए पर पड़ी। युवकों ने तत्परता दिखाते हुए अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में भय का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। टीम को मौके पर तेंदुए के पदचिह्न भी मिले, जिससे उसके होने की पुष्टि मानी जा रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि यह इलाका वन्यजीव अभयारण्य के करीब है, ऐसे में तेंदुए का दिखना असामान्य नहीं है। पदचिह्नों के आधार पर तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें