फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मध्य गंग नहर किनारे तेंदुए की दहशत

विज्ञापन
मध्य गंग नहर पर लगा वन विभाग का तेंदुआ संभावित क्षेत्र होने का फ्लैक्स स्रोत संवाद
विज्ञापन
- वन विभाग ने लगाए चेतावनी पोस्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के मध्य गंगा नहर किनारे पिछले कई दिनों से लगातार तेंदुए की मौजूदगी देखे जाने से राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ कई बार नहर किनारे सड़क पर घूमता दिखाई दिया है। इसके अलावा तेंदुए के कुत्ते पर झपटने की घटना के बाद लोगों में भय और बढ़ गया है। राहगीर अब नहर किनारे से गुजरने में भी सावधानी बरत रहे हैं।

राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने मध्य गंगा नहर किनारे तेंदुआ संभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। विभाग की ओर से नहर किनारे जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगवाए गए हैं। इनमें लोगों को तेंदुए की गतिविधियों से सतर्क रहने और अकेले नहर किनारे नहीं जाने की हिदायत दी गई है। साथ ही शाम और रात के समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की लगातार गतिविधियां सामने आ रही हैं। कभी तेंदुआ सड़क पर चलता दिखाई देता है तो कभी नहर किनारे झाड़ियों में उसकी मौजूदगी देखी जाती है। कई बार राहगीरों और युवाओं ने तेंदुए को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया है। लगातार हो रही तेंदुए की गतिविधियों से नहर किनारे रहने वाले लोगों और यहां से गुजरने वाले राहगीरों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है। लोगों से अपील की गई है कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास जाने, फोटो या वीडियो बनाने के लिए पीछा करने का प्रयास न करें। किसी भी तरह की सूचना तत्काल वन विभाग को दें। विभाग ने लोगों को बच्चों को अकेले नहर किनारे न भेजने और समूह में ही आवागमन करने की सलाह दी है।

मध्य गंग नहर पर लगा वन विभाग का तेंदुआ संभावित क्षेत्र होने का फ्लैक्स स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें