फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भामौरी के जंगल में तेंदुआ के पंजे के निशान दिखे, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
भामौरी के जंगल में तेंदुआ के पंजे के निशान दिखे, हड़कंप
विज्ञापन

सरधना। भामौरी के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने शहीद स्मारक के निकट तेंदुआ जैसे पंजों के निशान देखे। सूचना पर ग्राम प्रधान दिनेश व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन रेंजर संजय चौधरी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और वहां मिले निशान को जंगली बिल्ली के होना बताया।
भामौरी गांव के बाहरी छोर पर शहीद स्मारक के तालाब के निकट लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह सड़क किनारे गीली मिट्टी पर तेंदुआ के पंजे के निशान देखे जाने की बात कही। ग्रामीणों में जंगल में तेंदुआ होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंच गए और जंगल में तेंदुए की तलाश की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्राम प्रधान दिनेश व सुभाष, अजय, विनोद आदि ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और तेंदुआ जैसे पंजों के निशान होने की सूचना वन विभाग को दी। वन रेंजर संजय चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वन रेंजर ने बताया कि प्रथम दृष्टया जंगली बिल्ली के निशान लग रहे हैं। अक्सर जंगली बिल्ली तालाब में मछली आदि का शिकार करने आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें