फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठा ले गया गुलदार, ईख के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

Thu, 24 Jul 2025 01:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के गांव मंडोरी में गुलदार ने सात साल की कनिका को खेलते समय उठा लिया। उसका शव अगली सुबह ईख के खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला। ग्रामीणों में रोष, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप।
 
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में नहटौर के गांव मंडोरी निवासी सात वर्षीय कनिका की गुलदार के हमले में मौत हो गई। उसका क्षत-विक्षत शव गुरुवार सुबह गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ईख के खेत में मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीण और परिजन सदमे में हैं। बच्ची का सिर, धड़ और दोनों हाथ शरीर से अलग मिले, और गर्दन के पास का मांस गायब था, जिससे वन विभाग ने गुलदार द्वारा शिकार किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


बुधवार शाम कनिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान अचानक गुलदार ने हमला किया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। गांववालों ने पहले खुद उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण देर रात तलाशी रोकनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: UP: चार दिन पहले ही अपने गांव आया था जीशान... पिता को इसलिए नहीं गिरफ्तारी का अफसोस; बेटे को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह ग्रामीण फिर जुटे और ईख के खेतों तक खोज करते हुए पहुंचे, जहां कनिका का शव बरामद हुआ। शव की हालत बेहद दर्दनाक थी, जिससे पूरे गांव में शोक और गुस्से की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पहले भी गुलदार की मौजूदगी देखी जा चुकी है, लेकिन वन विभाग ने कोई स्थायी उपाय नहीं किए। घटना के बाद लोगों ने वन विभाग की लापरवाही पर जमकर आक्रोश जताया।

मौके पर पहुंचीं एसडीएम धामपुर रितु रानी ने लोगों को समझाया और शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजन अभी भी स्तब्ध हैं और ग्रामीणों में अब गुलदार का भय फैल गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में पिंजरे लगाए जाएं और गुलदार को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें