मेरठ के परतापुर में गगोल रोड स्थित एक फैक्टरी के पास रविवार आधी रात तेंदुआ देखे जाने के शोर के बाद हड़कंप मच गया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ हवाई पट्टी के पास गगोल रोड पार करके निकल गया।
गगोल रोड पर स्थित फैक्टरी के गार्ड ने बताया कि तेंदुआ कुछ दूरी पर ही बैठा था। जिसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम और परतापुर पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि वह फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। लेकिन जब पुलिस पहुंची तो तेंदुआ निकल चुका था। परतापुर इंस्पेक्टर एपी मिश्रा के अनुसार मौके पर पुलिस पहुंची थी तो पता चला कि तेंदुआ गगोल रोड पार करके हवाई पट्टी की तरफ जंगल में जा चुका था।
लोगों ने अंदेशा जताया कि कहीं सन्नाटे के चलते तेंदुआ शहर की तरफ न आ जाए। इस संबंध में डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम सर्च कर रही है। हालांकि अभी सूचना नहीं मिली है। लेकिन एहतियात बरती जा रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी: इन तस्वीरों में छिपा तेंदुए की 'मौत' का रहस्य, 7 क्लिक में देखिए
गौरतलब है कि इससे पहले भी तेंदुआ शहर की तरफ रुख कर चुका है। चार साल पहले शहर के कैंट एरिया में घुसे तेंदुआ ने तीन दिन तक पूरा आतंक मचाया था। यह तेंदुआ मिलिट्री अस्पताल में घुस गया था।
दरअसल हस्तिनापुर के सेंक्चुरी से सटे जिलों में तेंदुए की आमद होती रहती है। कुछ माह पहले बागपत के जंगल में लगाए खटके में एक तेंदुए की मौत हो गई थी। इंचौली और मवाना क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की खबरें मिल चुकी हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/