फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लेमफोर्ड बायोटेक ने स्पोर्ट्स एक्स को हराकर जीता फाइनल

विज्ञापन
आईटीआई में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले जा रहे महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को लेमफोर्ड बायोटेक और स्पोर्ट्स एक्स के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें लेमफोर्ड की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

लेमफोर्ड बायोटेक के कप्तान गौरव सिसोदिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने दीपक सिद्धू के 39 और अमर के 30 रन की बदौलत 20 ओवर में 199 रन बनाए। स्पोर्ट्स एक्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए शोभित त्यागी, दिग्विजय, प्रवीण और रूपेश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स एक्स की टीम मात्र 153 रन ही बना सकी। इसमें प्रवीण ने 39, दिग्विजय ने 22 और शोभित त्यागी ने 23 रन बनाए। दीपक बालियान ने चार विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच सनी को चुना गया। प्रवीण सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विवेक वाजपेई, संजीव प्रधान, नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें