मवाना और सरधना में तहसील में दिया धरना, सीएम के नाम 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना/ सरधना। पुरानी पेंशन बहाली समेत आठ सूत्रीय मांगों को उठाते हुए लेखपालों ने मवाना और सरधना तहसील में धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम अपना मांगपत्र तहसीलदार को दिया। सरधना में लेखपालों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की मवाना शाखा से जुड़े लेखपाल शनिवार को तहसील पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना बहाली, वेतन वृद्धि, पदोन्नति, एसीपी विसंगति, भत्तों में वृद्धि, पदनाम परिवर्तन, अंतर मंडलीय स्थानांतरण और पेंशन विसंगति आदि मांगे उठाई। जनसंख्या वृद्धि और शहरीकरण के कारण बढ़ते कार्यभार को लेकर भी लेखपाल संघ ने अपनी चिंता जताई। धरने में तहसील अध्यक्ष अजय उपाध्याय, महामंत्री हितेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन सैनी, कोषाध्यक्ष ज्योति, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विकास कुमार और रूपाली वर्मा, ऑडिटर शिवम निर्वाण, शिवम उपाध्याय, नीरज कुमार, प्रिंस पोसवाल, मृत्युंजय, स्वाति, मीनू और गजेंद्र सिंह आदि लेखपाल उपस्थित रहे।
उधर सरधना तहसील में धरने पर बैठे लेखपालों का आरोप था कि वे 9 वर्षों से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष ललित कुमार धलानिया, सचिव गौरव राणा, हरवीर सिंह, कपिल चौहान, रीना, सुनील कुमार, उदित शर्मा और अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
लेखपाल सीएम के नाम ज्ञापन देने से पहले तहसील में धरना देते हुए। (मवाना)