फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार्याें का बहिष्कार कर लेखपालों ने दिखाई एकजुटता

विज्ञापन
कार्य का पूर्ण बहिष्कार कर एकत्र हुए लेखपाल। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ से जुड़े तहसील के लेखपालों ने एकजुटता दिखाते हुए ऑनलाइन कार्यों का सामूहिक रूप से बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

लेखपालों ने एक साथ सरकारी व्हाट्सएप ग्रुपों को छोड़ दिया और आरसी-9 पोर्टल, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, कन्या सुमंगला योजना और आधार कार्ड सत्यापन सहित सभी प्रकार के डिजिटल व ऑनलाइन कार्यों से स्वयं को अलग कर लिया।
तहसील अध्यक्ष अजय कुमार एवं तहसील मंत्री हितेश कुमार ने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। जब तक प्रदेश स्तर से आगामी दिशा निर्देश प्राप्त नहीं होते, तब तक सभी संगठनात्मक निर्णयों का पालन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बहिष्कार शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया गया है। तहसील मवाना के समस्त लेखपालों की सामूहिक सहभागिता और पूर्ण एकजुटता से शासन-प्रशासन का ऑनलाइन कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें