फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लूट की शिकार फौजी की पत्नी से मिले विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन लूट की शिकार फौजी की पत्नी से मिले विधायक
विज्ञापन

मोदीपुरम। रोहटा रोड स्थित सूर्या कॉलोनी निवासी फौजी की पत्नी से हुई चेन लूट के मामले में शनिवार को कैंट विधायक सत्यप्रकाश पीड़िता से मिलने पहुंचे। उन्होंने फौजी की पत्नी को आश्वासन देते हुए जल्द पुलिस अधिकारियों से मिलने की बात कहीं।
विज्ञापन

सूर्या कॉलोनी निवासी फौजी प्रदीप की पत्नी अलका शुक्रवार को कैंटीन से सामान लेने गई थी। रास्ते में बाइक सवार एक बदमाश ने अलका की चेन लूट ली थी। महिला ने बदमाश की बाइक पकड़ ली, जिस कारण वह काफी दूर तक घिसटते हुए चली गई थी। जिससे वह घायल हो गई थी। शनिवार को कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल फौजी की पत्नी से मिलने पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया और कहा कि वह बहादुर हैं। उन्होंने बदमाश का डटकर मुकाबला किया। वह बदमाश की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे। महिला ने कहा कि बदमाश पर जानलेवा हमले का मुकदमा भी दर्ज हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें