फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक प्रोफेसर से माफी मांगने पर अकाउंटेंट को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पुलिस ने प्राइवेट कॉलेज के अकाउंटेंट को सहायक प्रोफेसर से छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में ले लिया था। हालांकि उसे सहायक प्रोफेसर से माफी मांगने के बाद कॉलेज के डीन की सुपुर्दगी में सौंप दिया। सहायक प्रोफेसर द्वारा बयान दर्ज कराने के बाद कॉलेज प्रशासन ने शिक्षिकाओं का रुका वेतन पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्राइवेट कॉलेज की सहायक प्रोफेसर ने अन्य स्टाफ के साथ बुधवार शाम थाने पहुंचकर अकाउंटेंट पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। पीड़ित ने अकाउंटेंट के खिलाफ तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। हालांकि बाद में आरोपी अकांउटेंट ने शिक्षिका से अपनी गलती के लिए माफी मांग ली। इस पर पीड़ित ने लिखित में दिया कि यदि आरोपी माफी मांग ले और उनका रुका वेतन मिल जाए तो वह केस वापस ले लेंगी तथा नौकरी छोड़कर चली जाएंगी। पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका के बयान भी दर्ज किए। वहीं, लिखित में माफी मांगने के बाद तथा शिक्षिकाओं का बकाया वेतन कॉलेज प्रबंधन द्वारा थाने में जमा कराने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए अकाउंटेंट को कॉलेज के डीन की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें