मेरठ। दिल्ली निवासी एक महिला को तीन लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पट्टे की जमीन बेच दी ओर उससे 17.60 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने एसएसपी डा. विपिन ताडा से शिकायत की। जिसके आधार पर लोहिया नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दिल्ली के मुखर्जी नगर निवासी मोनिका शर्मा ने बताया कि शताब्दीनगर निवासी राजीव कुमार व उसके मामा सुनील कुमार उर्फ संतोषी परिचित हैं। दोनों ने उसे ग्राम नगला शेरखां उर्फ जैनपुर में 2560 वर्ग मीटर दिखाई। यह जमीन ब्रह्मपुरी निवासी अनिल गिरी की बताई गई। 800 रुपये प्रति मीटर में इसका सौदा तय हुआ। उसने उन्हें दो चेक के माध्यम से 25 लाख रुपये 25 नवंबर 2024 को दे दिए थे। मोनिका ने बताया कि जब उसने जानकारी की तो पता चला कि यह जमीन पट्टे की है। पट्टा सरकार ने निरस्त कर दिया है। मेडा ने इस जमीन का अधिग्रहण कर लिया है। अनिल गिरी जमीन का मालिक नहीं है। मोनिका ने तीनों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे 3.90 लाख, 3.50 लाख व 1.50 लाख रुपये के तीन चेक दिए। लेकिन बैंक में लगाने पर ये चेक बाउंस हो गए। एसएसपी के आदेश पर लोहियानगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।