फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अलेक्जेंडर क्लब में उर्वशी के गीतों ने मचाई धूम

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..एलेक्जेंडर क्लब में क्रिसमस कार्निवल व नववर्ष महोतसव कार्येक्रम में आये सुप्रीम
विज्ञापन
द अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में शनिवार की शाम क्रिसमस और न्यू ईयर का भव्य सेलिब्रेशन हुआ। क्लब के सदस्यों ने सिंगर उर्वशी अरोड़ा के गीतों का जमकर आनंद लिया और आर्केस्ट्रा की धुन पर सभी लोग झूमे।
विज्ञापन


क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, सचिव संजय कुमार और कोषाध्यक्ष राहुल दास ने बताया कि इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के लिए 51 लकी ड्रा रखे गए। इसमें सभी ने अपनी किस्मत को आजमाया। साथ ही लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में हर कोई उर्वशी अरोड़ा के गीतों को सुनकर आनंदित हो रहा था। इस बीच डीजे पर भी क्लब सदस्य झूमते नजर आए। कोषाध्यक्ष राहुल दास ने बताया कि कार्यक्रम में व्यंजनों के विभिन्न स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें