फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रशिक्षण में फलों और सब्जियों से अचार बनाना सीखा

विज्ञापन
सरधना। गांव खिर्वा नौआबाद में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजना के अंतर्गत प
विज्ञापन
खिर्वा नौआबाद में आयोजित हुआ दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

सरधना। गांव खिर्वा नौआबाद में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र मोदीपुरम की देखरेख में बृहस्पतिवार तक होगा।
उद्घाटन ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र मेरठ मंडल रमेश चंद्र ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को लेखन सामग्री वितरित की। रमेश चंद्र ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी दी। बताया कि प्रशिक्षण उपरांत उद्यम स्थापित करने पर 50 फीसदी अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। प्रशिक्षण में सुशील कुमार ने फलों और सब्जियों से अचार, सॉस, मुरब्बा, जैम, जैली, स्क्वैश एवं मसालों के प्रसंस्करण की विधियां सिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विषय विशेषज्ञ शिवांजलि सिंह ने बेकरी उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। डीआरपी मेरठ दिपांशु ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य संस्करण उद्योग उन्नयन योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें