फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलों में कैदियों को नहीं करने देंगे हिंसा : रामूवालिया   

Wed, 13 Apr 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मंत्री रामूवालिया का स्वागत करते सपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि यूपी की जेलों में कैदियों को किसी कीमत पर हिंसा नहीं करने देंगे। जेलों में मानवाधिकार हनन भी नहीं होने दिया जाएगा। मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में रामूवालिया ने कहा कि जेलों में बंदी किसी गोदाम में पड़ा माल नहीं, बल्कि इंसान हैं। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि जेलों में खाना और पानी अन्य प्रदेशों की जेलों से बेहतर होना चाहिए। उनकी मंशा पर हमने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जेल में बंदियों से मुलाकात को सुविधाजनक किया गया है। बंदियों के लिए जेल में जल्द टेलीफोन सुविधा शुरू की जा रही है। जैमर और टेलीफोन के लिए 31 मार्च को बजट जारी कर दिया गया है। इस दौरान एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, चौ. राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, मुजफ्फरनगर पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। 

गगोल में मिल्क प्लांट का भूमिपूजन
कैबिनेट मंत्री बीएस रामूवालिया ने परतापुर गगोल सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ परिसर में चार लाख लीटर क्षमता के नए दुग्ध प्लांट का भूमिपूजन किया। इसके बाद पराग डेरी की क्षमता अब 7.5 लाख लीटर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गगोल प्लांट से स्थानीय ही नहीं, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, और बुलंदशहर के दुग्ध उत्पादकों को भी लाभ होगा। इस तरह के प्लांट कानपुर, बनारस, गोरखपुर, कन्नौज, लखनऊ, बरेली, फिरोजाबाद, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, इलाहाबाद, झांसी में खुलेंगे। इस दौरान डीएम पंकज यादव, जिपं अध्यक्ष सीमा प्रधान, अयूब अंसारी, पराग चेयरमैन इंद्रेश गुर्जर, जीएम बीबी बेरा, मेघराज यादव, पीडी आरके त्रिवेदी, शम्स परवेज, संगीता राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन


वाचनालय और औषधालय कक्ष का शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री बीएस रामूवालिया ने कचहरी स्थित वाचनालय एवं औषधालय कक्ष का शिलान्यास किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग पर उन्होंने अपने स्तर से भरसक प्रयास करने की बात कही। उन्होंने चौधरी राजपाल सिंह से वकीलों का मांगपत्र तैयार कराकर देने को कहते हुए कहा कि इस मामले में वे मुख्यमंत्री व सपा मुखिया से वार्ता कर मांग पूरी कराएंगे। एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल ने अपनी निधि से दस लाख रुपये मेरठ बार एसोसिएशन को देने की घोषणा की।

इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष रोहिताश्व अग्रवाल, यूपी बार काउंसिल के सदस्य अनिल बख्शी, सतीश चंद गुप्ता, डॉ. ओपी शर्मा, गजेंद्र सिंह धामा, जयप्रकाश शर्मा, एमपी शर्मा, अमित दीक्षित, धीरेंद्र दत्त शर्मा, अशोक शर्मा, राजेंद्र जानी, कुंवरपाल शर्मा, रामेश्वर प्रसाद त्यागी, अयाज अहमद, नेपाल सोम, अनिल त्यागी, बीरेंद्र कुमार, बृजभूषण गर्ग, राजेश भल्ला, संजीव कुमार, परवेज, यशवंत चौहान आदि मौजूद रहे।

‘कुलदीप प्रकरण की जांच होगी’
कैबिनेट मंत्री बीएस रामूवालिया बेगमपुल बखेड़े में जेल गए कुलदीप सिंह के घर पहुंचे। वहां वीर खालसा दल के सदस्यों ने उनसे मेरठ पुलिस की शिकायत की। दल के अध्यक्ष सुरजीत सिंह गोल्डी, मंजीत सिंह कोछड़, जीएस सेठी और जगमीत सिंह मीत ने पुलिस पर कुलदीप को अपमानित करने, थाने में थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग उठाई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मारपीट और अभद्रता करने का अधिकार किसी को नहीं है। यदि ऐसा है तो वह इस मामले को अपने स्तर से दिखवाएंगे। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी, मनीष शर्मा, परमिंदर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, दल के महासचिव जगमीत सिंह मीत ने बताया कि बीएस रामूवालिया को खालसा रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें