फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेरठ बार और जिला बार एसोसिएशन ने घटना पर नाराजगी जताई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मेरठ बार एसोसिएशन व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से बैठक कर घटना पर नाराजगी जताते हुए विरोध किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह, महामंत्री परवेज आलम व प्रशांत गुप्ता की अगुवाई में बैठक हुई। बैठक में लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की निंदा की तथा सदर में मेरठ बार एसोसिएशन के बार सदस्य अधिवक्ता आशुतोष शर्मा के हमलावरों के गिरफ्तार न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगाया। न्यायालय द्वारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई होने के बावजूद भी आरोपियों को पुलिस द्वारा जान-बूझकर गिरफ्तार न करने पर आक्रोश जताया। बैठक में अधिवक्ताओं के खिलाफ पुलिस की गतिविधियों के चलते न्याय कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। साथ ही आरोपियों की कुर्की किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पूर्व महामंत्री तरुण ढाका बने आर्यसमाज के कोषाध्यक्ष
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता तरुण ढाका को आर्य समाज मेरठ का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आर्य समाज सदर दयानंद पथ मेरठ में हुई बैठक में सर्वसम्मति से तरुण ढाका को नियुक्त करते हुए अन्य पदों पर भी नियुक्ति की गई। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर मेरठ कचहरी के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने उन्हें मुबारकबाद दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें