फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को मेरठ में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लोकतंत्र पर घातक हमला बताया। यह प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक घोटाले के खिलाफ सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान हुई घटना के खिलाफ था।
मेरठ बार एसोसिएशन और ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय तक शांतिपूर्वक किया गया। अधिवक्ताओं ने छात्रों और कानून बिरादरी के सदस्यों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। घटना के लिए जिम्मेदार दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा, महामंत्री परवेज आलम,अब्दुल जब्बार खान, ब्रजबीर मलिक और मुनीष त्यागी आदि अधिवक्ता इस दौरान एकजुट दिखे। उन्होंने जंतर-मंतर की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें