फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के वकील रहेंगे हड़ताल पर

Tue, 03 Dec 2019 02:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कॉमर्शियल कोर्ट कचहरी परिसर से बाहर जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि कॉमर्शियल कोर्ट को विवादित जगह शिफ्ट किया जा रहा है। इस मुद्दे पर मंगलवार को केंद्रीय संघर्ष समिति से जुड़े 22 जिलों के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। 

विज्ञापन


बुलंदशहर में हुई केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुपालन में सोमवार को मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य न्यायिक कार्य से विरत रहे। काफी संख्या में वकील मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगेराम व महामंत्री नरेश दत्त शर्मा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वकीलों ने जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के समक्ष अपनी मांग को रखा। 

काफी देर तक इस मुद्दे पर चर्चा के बाद वकीलों ने चेतावनी दी कि जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक वह यहीं धरने पर बैठ जाएंगे। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि कॉमर्शियल कोर्ट को शिफ्ट करने का निर्णय अवस्थापना समिति का है, मेरा नही है। 
विज्ञापन


जिस पर वकीलों ने कहा कि शास्त्रीनगर में जिस संपत्ति पर यह कोर्ट शिफ्ट की जा रही है, वह विवादित है और उसका मुकदमा आज भी अदालत में विचाराधीन है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने मंगलवार सुबह 10 बजे अपने कार्यालय में बार पदाधिकारियों को बुलाकर बैठक करने की बात कही।

मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री नरेश दत्त शर्मा ने बताया कि उन्होंने बार अध्यक्ष मांगेराम के साथ जिला जज से भी इस विषय में बातचीत की। बताया कि इस भवन का मामला जज खफीफा के न्यायालय में विचाराधीन है।

धरना प्रदर्शन में एमपी शर्मा, अजय त्यागी, गजेंद्र सिंह धामा, अशोक शर्मा, गजेंद्रपाल, उदयवीर राणा, डीडी शर्मा, राजेंद्र जानी, अनिल जंगाला, संजय शर्मा, देवकी नंदन शर्मा, नरेश त्यागी, सरताज आलम, सचिन चौधरी,  सतीश रूहासा, गिरजेश शर्मा, अजय मान, सुनील मलिक, झम्मन सिंह वर्मा, तुषार गुप्ता, अंकुर शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें