फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीआईजी से मिले अधिवक्ता, थाना प्रभारी के स्थानांतरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा मामूली धाराओं में कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ता शनिवार को डीआईजी से मिले। अधिवक्ताओं ने कहा कि थाना प्रभारी सही भाषा में बात नहीं करती हैं, उनके स्थानांतरण की मांग की।
गांव ततीना निवासी अधिवक्ता राजबीर सिंह की भतीजी की शादी थी। जिसमें ततीना निवासी दो लोग उनके पौत्र के साथ कार में सामान लेने के लिए गांव आ रहे थे। रास्ते में उनको ब्रेजा कार सवार तीन लोगों ने रोककर गाली गलौज और जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की थी। जिससे अधिवक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को इस प्रकरण में अधिवक्ता डीआईजी से मिले। उन्होंने थाना प्रभारी के व्यवहार आदि की शिकायत करते हुए थाना प्रभारी के स्थानांतरण और आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में कार्रवाई और अधिवक्ता राजबीर सिंह को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। डीआईजी से मिलने वालों में राजीव कंसल, राजबीर सिंह, श्रीबल्लभ, लेखराज सचदेवा, शमसुद्दीन, जगबीर सिंह बंसला, मिंटू चौधरी आदि अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें