फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अधिवक्ताओं ने पकड़ा बाइक चोर, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कचहरी परिसर में मंगलवार दोपहर अधिवक्ता कपिल राणा की बाइक काशीराम कॉलोनी निवासी आरोपी शाहरूख ने चोर कर ली। आरोपी बाइक लेकर जा रहा था। इसी बीच अधिवक्ताओं ने उसे पकड़ लिया। अधिवक्ताओं ने आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। जांच में पता चला की आरोपी पर चार अन्य थानों में भी वाहन चोरी व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

जानी थाना क्षेत्र के रामपुर पावती गांव निवासी कपिल राणा ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह मंगलवार सुबह अपनी बाइक से कचहरी पहुंचे थे। दोपहर बाद वह अपने चेंबर से बाहर आए तो देखा कि बाइक गायब है। आसपास के क्षेत्र में तलाश करने के दौरान एक युवक को बाइक ले जाते हुए देखा। अधिवक्ता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य अधिवक्ताओं ने युवक को पकड़ लिया। बाद में उसे सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें