फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गृहकर और स्ट्रीट लाइट प्रभारी लवी त्रिपाठी, पंकज महाप्रबंधक जल बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय का मुरादाबाद में तबादला होने के बाद नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने सोमवार को निगम में बड़ा परिवर्तन कर दिया। अपर नगर आयुक्त बनी लवी त्रिपाठी को गृहकर, स्ट्रीट लाइट, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार को वाहन डिपो के साथ जलकल का महाप्रबंधक बनाया गया है। सहायक नगर आयुक्त को गौशाला, पार्किंग और किराए का वरिष्ठ प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने अधिकारियों के कार्यभार बदलने का निर्देश जारी कर दिया है। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार को प्रभारी महाप्रबंधक (जलकल), वाहन डिपो, जनसूचना अधिकारी और डूडा सहित दस विभाग का वरिष्ठ प्रभारी बनाया है। नवागत अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी को मार्ग प्रकाश, कर-करेत्तर, विधि, आईजीआरएस और वरिष्ठ प्रभारी कंट्रोल रूम बनाया गया है। अपर नगर आयुक्त पर प्रमोद कुमार के पास स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन सहित 12 विभाग पूर्व की तरह रहेंगे।
मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह यादव को नजारत और उद्यान का प्रभारी बनाया गया। सहायक नगर आयुक्त शरद पाल को गोशाला, पार्किंग, संपत्ति, किराया, एनिमल कैचर यूनिट/एनिमल बर्थ कंट्रोल व ट्रामा सेंटर सहित कई विभागों का प्रभारी बनाया गया है। सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ कूड़ा कलेक्शन करने वाली बीवीजी कंपनी के कार्यों की मॉनीटरिंग में मुख्यालय और शास्त्रीनगर जोन के प्रभारी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें