दौराला। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरूरी है। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लवी शर्मा ने प्रथम, रीटा ने द्वितीय, वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर में शिवानी ने प्रथम, नीशू ने द्वितीय व सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम, पूजा सैनी ने द्वितीय व वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। साथ ही स्वयं भी 18 वर्ष की आयु के बाद मतदान करने का संकल्प लिया। इसके बाद छात्रा मंतशा, तान्या, आस्था, पायल, शिवानी ने गणतंत्र दिवस को लेकर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सुधा अस्थाना, डॉ. रजनी, रचना आदि का विशेष सहयोग रहा।