फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नमो भारत चलने से नौकरी पेशा को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में रास्ते बंद होने से नमो भारत ट्रेन से दिल्ली-गाजियाबाद से कर रहे आवागमन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांवड़-यात्रा के मद्देनजर लोग नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में खूब सफर कर रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा भी की। दिल्ली रोड और गढ़ रोड के साथ ही हापुड़ रोड वन वे हो चुका है। एक ओर कांवड़िये चल रहे हैं दूसरी तरफ वाहनों को निकाला जा रहा है। ऐसे में जो लोग काम के लिए दिल्ली, गाजियाबाद जाते हैं, उनके लिए इस बार बड़ी राहत है। एनसीआरटीसी की ओर से नमो भारत की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ा दी है। अब आठ-आठ मिनट में ट्रेन मिल रही है।
नमो भारत के शहर में चार और मेट्रो के 13 स्टेशन हैं। यह पहली कांवड़ यात्रा होगी, जब दोनों ट्रेन का संचालन हुआ है। इससे पहले यातायात व्यवस्था बनाने के लिए रूट वन वे कर दिया जाता था, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती थी। हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज बसें भी गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा आदि के लिए वाया हापुड़ घुमाकर निकाली जाती हैं। इससे दूरी बढ़ने के साथ ही किराया भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार शहर के लोगों को इन समस्याओं से राहत मिल रही है। दूसरी ओर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एनसीआरटीसी की ओर से ट्रेन के कई स्टेशनों पर पार्किंग बंद कर दी गई है। इससे लोगों को थोड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें